मुझे मेरी बीवी से बचाओ PDF Print E-mail
( 9 Votes )
Written by नवभारत टाइम्स   
Friday, 16 April 2010 17:19
ग्रेटर नोएडा।। बीटा-1 सेक्टर में रहने वाले एक पति ने पत्नी के उत्पीड़न से बचाने के लिए पुलिस से गुहार लगाई है। इस मामले में महिला संग ठन भी पुरुष के पक्ष में आ खड़ा हुआ है। कासना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बीटा-1 सेक्टर के सी ब्लॉक में रहने वाले प्रवीण कुमार (सभी नाम काल्पनिक) की शादी चार साल पहले अनीता से हुई थी। उनके 2 बच्चे हैं। अनीता का आरोप है कि प्रवीण उनके साथ मारपीट करता है। उसके दूसरी लड़की से अवैध संबंध हैं।

इसे लेकर दंपती के बीच कई महीनों से तनाव है। मामले की खबर मिलने पर महिला शक्ति सामाजिक समिति ने बुधवार को दंपती के बीच समझौता करा दिया। गुरुवार सुबह फिर से उनके बीच मारपीट हो गई।

अनीता ने कासना पुलिस को मौके पर बुला लिया। उसने प्रवीण पर मारपीट और महिला संगठनों से धमकी दिलाने का आरोप लगाया। कासना पुलिस ने प्रवीण को हिरासत में ले लिया।

इसी सूचना मिलने पर महिला शक्ति सामाजिक समिति की कार्यकर्ता कासना कोतवाली पहुंच गईं। उन्होंने अनीता पर ही बखेड़ा खड़ा करने का आरोप लगाया। प्रवीण ने भी पत्नी के जुल्म से निजात दिलाने के लिए पुलिस से गुहार लगाई है। उसने कासना कोतवाली में तहरीर दी है। प्रवीण का आरोप है कि अनीता मारपीट करने, अवैध संबंध और दहेज मांगने के आरोप में उसे फंसाने की धमकी दे रही है।
 

Add comment


Security code
Refresh